देश में इस जगह पर लगा है सबसे बड़ा कांवड़ शिविर, क्या-क्या सुविधाएं मिल रही? पढ़ें यहां

दिल्ली में 20 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था करते हुए कश्मीरी गेट पर देश का सबसे बड़ा कांवड़ शिविर लगा है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कांवड़ शिविर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
शिविर में मिल रही ये व्यवस्था
इस दौरान आतिशी ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन को चौकस रहने का निर्देश भी दिया है। मंत्री ने जानकारी दी कि शिविर में पुरुष एवं महिला कांवड़ियों के लिए अलग-अलग हॉल है। प्रसाद ग्रहण करने के लिए एक विशाल भोजन कक्ष है। दिल्ली भर में 185 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं जहां वाटरप्रूफ टेंट, सोने की व्यवस्था, स्वच्छ पानी एवं शौचालय आदि सुविधाएं हैं। सभी शिविरों में मंत्री ने कहा कि चौबीस घंटे चिकित्साकर्मी मौजूद रहेंगे ताकि जरुरत पड़ने पर कांवड़ियों को तत्काल इलाज मुहैया कराया जा सके।
22 जुलाई से शुरु हुआ कांवड़ यात्रा
इसी के साथ मंत्री आतिशी ने जानकारी दी कि स्थानीय मेडिकल स्टोर्स को शिविरों से जोड़ा गया है और आपात्स्थिति के लिए कैट एबुलेंस भी तैनात किए गए हैं। बता दें कि 22 जुलाई से सावन माह के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरु हो गई है जिसका समापन 2 अगस्त को होगा। बड़ी संख्या में कांवड़िये दिल्ली पहुंचेंगे।