National

झारखंड में आलोक-ज्योति मौर्य से मिलता केस, मजदूर ने मेहनत कर पत्नी को नर्स बनाया, पत्नी हुई लापता

झारखंड के साहिबगंज से ज्योति और आलोक मौर्य की तरह मिलता एक नया मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को मेहनत से पढ़ाया और उसे नर्स बनाया लेकिन अब उसकी पत्नी लापता है।

मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया

पीड़ित का नाम कन्‍हाई लाल पंडित है। बांझी बाजार के रहने वाले पीड़ित की शादी साल 2009 में कल्‍पना कुमारी से हुई। शादी के बाद सबकुछ ठीक था। दोनों का एक दस साल का बेटा भी है, जिसका नाम हेमंत पंडित है। कन्‍हाई ने कहा कि कल्‍पना पढ़ना चाहती थी, लेकिन कन्‍हाई के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपनी पत्‍नी को पढ़ा सके। लेकिन उसने अपनी पत्‍नी को पढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत कर पैसे जुटाने की कोशिश की ।

पत्नी ने किया एएनएम कोर्स

कन्‍हाई ने मजदूरी की और अपने परिवार का खर्च चलाते हुए पत्‍नी को पढ़ाया-लिखाया। पत्‍नी की पढ़ाई के खातिर कन्‍हाई ने बोरिया में मकान बनाया और वहीं शिबू सोरेन जनजातीय विद्यालय में कल्‍पना का दाखिला करवाया। इसके बाद टाटा जमशेपुर में एक नर्सिंग कॉलेज में वैकेंसी निकली, तो कल्‍पना ने यहीं से एएनएम की पढ़ाई की।

नर्सिंग की पढ़ाई कराते हुए कर्ज में डूबा पति

कन्‍हाई ने कहा कि उसने पत्‍नी के लिए नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर जाकर दो लाख नगद फीस का भुगतान किया। जिसके बाद उसकी पत्नी कल्‍पना ने यहां दो साल पढ़ाई कर एनएम की डिग्री ली। कल्‍पना की पढ़ाई, कॉपी-किताब, रेंट वगैरह का खर्च उठाते-उठाते कन्‍हाई कर्ज में डूब गया। उसके करीब ढाई लाख रुपये खर्च हो गए। इधर ट्रेनिंग पूरी कर कल्‍पना साहिबगंज के ही झुमावती नर्सिंग होम में बतौर नर्स ज्‍वॉइन की।

14 अप्रैल से कल्‍पना गायब

वहीं अब कन्हाई ने बताया कि उसकी पत्नी 14 अप्रैल से लापता है। उसने अपने मायके जाने की बात कही थी और वह बेटे को लेकर घर से निकली और फिर वापस नहीं आई। देर शाम तक पत्‍नी के घर न लौटने पर पति कन्‍हाई ने उसके फोन पर संपर्क किया, जो स्विच्‍ड ऑफ आया।ऐसे में अब पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कल्‍पना के माता-पिता ने लगाया आरोप

वहीं मामले से पूरा उल्ट कल्पना के माता-पिता का कहना है कि कन्हाई कन्‍हाई उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। दहेज के लिए दबाव डालता था। घर का कोई खर्च नहीं चलाता था। अब वह ये सबकुछ कर उनकी बेटी व पोते के नाम की संपत्ति को हड़पना चाहता है। हालांकि पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें