HighlightNational

अगवा 17 साल के लड़के की चीनी सैनिकों ने की थी पिटाई, दिया था इलेक्ट्रॉनिक शॉक

अरुणाचल प्रदेश के 17 साल के मिराम तारोन को चीनी सैनिकों ने 27 जनवरी को भारतीय सेना को सौंप दिया था. मिराम अब अपने परिवार के पास पहुँच गए हैं, लेकिन उनके परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि चीन में उन्हें क़ैद के दौरान प्रताड़ित किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिराम के पिता ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए बयान में कहा कि मेरे बेटे को चीनी सैनिकों ने मारा है. उसे इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया गया है.

आपको बता दें कि मिराम तारोम अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग ज़िले के जिदो गाँव के निवासी हैं और 18 जनवरी को अचानक लापता हो गए थे. उस दिन मिराम अपने दोस्त जॉनी यायिंग के साथ चीन की सीमा से लगे इलाक़े में शिकार के लिए गए थे. उनके परिवार वालों और अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी के सांसद तापिर गाओ ने कहा था कि चीनी सैनिकों ने मिराम को अगवा कर लिया था. मिराम के परिवार वालों ने अपने बेटे को लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. मिराम की रिहाई को लेकर दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय राजनयिक वार्ता हुई और फिर रिहाई हुई.

मिराम के पिता ओपांग ने अखबार को दिए बयान में कहा कि चीनी सेना उसे पीएलए कैंप ले गई और तिब्बती भाषा में पूछताछ की. मेरा बेटा तिब्बती नहीं समझ पाया. मेरे बेटे ने हिन्दी और अदी में बात करने की कोशिश की. चीनी सैनिक हिन्दी नहीं समझ रहे थे और तिब्बती में ही सवाल पूछते रहे. इसके बाद उन्होंने मारना शुरू कर दिया और बिजली के झटके भी दिए.”

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें