पश्चिम बंगाल के सिनेमा में नहीं लगेगी ‘द केरला स्टोरी’, सीएम ममता बनर्जी ने फिल्म पर लगाया बैन

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी ‘बैन लगा दिया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि द केरला स्टोरी की कहानी मनगढ़ंत है । इसकी कहानी को सीएम ममता ने झूठी बताया है और पश्चिम बंगाल में इसे बैन कर दिया है।
बंगाल के सिनेमा में ‘द केरला स्टोरी’ बैन
बता दे कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने फिल्म की कहानी को मनगढ़ंत बताया है और इसे बैन करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से सच्ची नहीं है इसलिए बंगाल के लोग इस फिल्म को नहीं देखेंगे।
सीएम ममता ने बीजेपी पर लगाए आरोप
वहीं द केरल स्टोरी के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और सीपीआई पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इसे पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केरल फाइल क्या है? मैं सीपीआईएम का समर्थन नहीं कर रहा हूं, वे बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं। मेरे बजाय फिल्म की आलोचना करना उनका कर्तव्य था। मैं केरल के मुख्यमंत्री को बताना चाहती हूं कि आपकी पार्टी बीजेपी के साथ काम कर रही है और वही पार्टी केरल फाइल भी दिखा रही है। पहले उन्होंने कश्मीर और फिर केरल को बदनाम किया।” वही उन्होनें भाजपा पर गलत फिल्म बनने के लिए फिल्मकारों को पैसे देने का आरोप भी लगाया।
फिल्म कर रही जमकर कमाई
बता दें कि तमाम विवादों के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ आम लोगों की भी सराहना मिल रही है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले वीकएंड पर 30 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि आज यानी सोमवार को भी फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी।
‘द केरला स्टोरी’ पर पीएम ने कहा
हालांकि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि, आतंकी साजिश पर बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की इन दिनों काफी चर्चा है। देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है।