सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बानी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ आज कल काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इस फिल्म की कहानी 32000 लड़कियों की कहानी है। जिनका धर्म परिवर्तन कर आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) में शामिल किया जाता है।
- Advertisement -
इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में लोग दो हिस्सों में बट गए है। कुछ लोग इस फिल्म को सपोर्ट कर रहे है तो वहीं कुछ लोग फिल्म की कहानी का विरोध कर रहे है। अब ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
JNU में हुई स्क्रीनिंग
इस फिल्म की स्क्रीनिंग बीते दिन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुई। स्क्रीनिंग में निर्माता विपुल, निर्देशक सुदीप्तो सेन, अमृतलाल शाह और अभिनेत्री अदा शर्मा शामिल थे। इस मौके पर फिल्म से जुड़ें मुद्दों पर बात हुई। JNU में फिल्म की स्क्रीनंग में फिल्म के कुछ ऐसे दृश्य दिखाए गए जो देखने वालों की झकझोर कर रख दें। इस मौके पर फिल्म निर्माताओं से JNU के स्टूडेंट्स ने सवाल पूछे।
50 हज़ार से ज्यादा हैं कन्वर्जन के आकड़े
सवाल जवाब के दौरान फिल्म के निर्माता ने बताया की 32 हज़ार लड़कियों का धर्म बदलकर उन्हें सीरिया भेजा गया। जब इस पर सवाल पुछा गया तो फिल्म के निर्देशक ने कहा की आकड़ों की बात नहीं है। अगर एक लड़की के साथ भी ऐसा हुआ तो कहानी को दिखाना चाहिए।
- Advertisement -
उन्होंने आगे कहा की 32,000 लकड़ियों के आकड़ों का तथ्यों के आधार पर अंदाज़ लगाया गया है। निर्देशक ने कहा की केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के अनुसार 2014 में 900 लड़कियों के धर्म परिवर्तन के मामलें आए थे। साल 2015 और 2016 के बीच ऐसा कुछ सामने नहीं आया। इसी वजह से पुराने और बाद के सभी आकड़ें जोड़े है। आगे सुदीप्तो ने कहा केरल के लोगों के अनुसार लड़कियों का अकड़ा 50 हज़ार से भी कही गुना ज्यादा है।
दो भागों में बटा सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोग दो भागों में बट गया है। कोई फिल्म को प्रोपगेंडा के उद्देश्य से बनाई जाने वाली फिल्म कह रहा है। तो वहीं कुछ लोग कहानी को केरल का दुखद सच बता रहे है। इन्हीं सब के बीच बीते दिन मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर से लकड़कियों के आकड़ों को कम कर दिया है। फिल्म में 32 हज़ार लड़कियों की जगह तीन का दिया गया है।