HighlightUdham Singh Nagar News

रेड का सामना कर रहे कारोबारी का बिगड़ा स्वास्थ्य, चार दिन से आयकर विभाग कर रही है कार्रवाई

रूद्रपुर में बीते गुरूवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। चार दिन बीत जाने के बाद भी टीम की कार्रवाई चल रही है। इसी बीच छापेमारी का सामना कर रहे कारोबारी की तबीयत बिगड़ गई है। कारोबारी को इलाज के लिए निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेड का सामना कर रहे कारोबारी का बिगड़ा स्वास्थ्य

चार दिन से छापेमारी का सामना कर रहे कारोबारी रोनिक नारंग की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कारोबारी का ब्लड प्रेशर बढ़ा है। उनका निजि अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि बीते तीन दिनों से रुद्रपुर शहर में तीन लकड़ी कारोबारियों के घरों के साथ ही दफ्तरों में आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है।

60 घंटे के बाद भी जारी है रेड

बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को आयकर विभाग ने रुद्रपुर में तीन लकड़ी कारोबारियों के दफ्तर और घरों पर छापेमारी की थी। ये कार्रवाई 60 घंटे बीते जाने के बाद भी जारी है। बता दें कि टीम ने एलाइंस कॉलोनी में कारोबारी सौरभ गाबा के भाई के घर को सील कर दिया था। लेकिन अब ये सील खोल दी गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें