HighlightNainital News

उत्तराखंड में तेज आंधी का कहर, चलती बाइक पर गिरा पेड़, युवक की मौत

रामनगर कोतवाली अंतर्गत गुरुवार देर रात आई तेज आंधी में सड़क पर एक चलती बाइक पर पेड़ गिर जाने से कालाढूंगी निवासी एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आपको बता दें कि, गुरुवार देर रात आई तेज आंधी तूफान के आया, इसी बीच कालाढूंगी वार्ड नम्बर 5 निवासी एवं नगर पंचायत में सफाई कर्मी (पर्यावरण मित्र) के पद पर कार्यरत प्रेम वाल्मीकि के पुत्र धीरज, नीरज एवं इनका साथी दान सिंह एक विवाह में ढोल बजाकर बाइक से वापस लौट रहे थे कि अचानक इनकी बाइक पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में धीरज की मौत हो गयी। जबकि नीरज व दान सिंह गंभीर घायल हो गए।

रामनगर पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है और मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें