AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational
दूल्हे ने दुल्हन के कंधे पर रखा था हाथ, पंडित जी ने कहा कुछ ऐसा कि सब हो गए लोटपोट

https://youtu.be/BM_YEjHnw6g
सोशल मीडिया पर अकसर कई वीडियो वायरल हो जाते हैं। इनमें से कई शादी, वरमाला और अजब गजब परंपराओं के भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें एक दूल्हा दुल्हन शादी के मंडप में बैठे दिख रहे हैं। यहां पंडित शादी करा रहे हैं और दूल्हे ने दुल्हन के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। वीडियो में मंत्र पढ़ते हुए पंडित ने जो कहा उसे सुनकर सब ठहाके लगाकर हंस पड़ते हैं।
पंडित मंत्र पढ़ते हुए दूल्हे से कहते हैं कंधे पर से हाथ हटाइये। उनका इतना कहना कि सब ठहाके लगाकर हंस पड़ते हैं। ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अबतक 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर अपने मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। साथ ही लोग कमेंट में पिंडित जी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।