ढाई दशक से लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रहे जमशेदपुर के समाजसेवी डा. नुरुज्जमां खान अब मुस्लिम बेटियों के लिए मस्जिद बनाना चाहते हैं ताकि बेटियां वहां अपनी पढ़ाई कर सके। इसके लिए पिछले दो सालों से से इसका निर्माण कार्य चल रहा है। मस्जिद का ढांचा कुछ हद तक खड़ा हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार मस्जिद का निर्माण डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हो रहा है। इस काम में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत आने का अनुमान है। जिसका इतंजाम धीरे धीरे चंदे से और लोगों की मदद से हो रहा है।
मस्जिद में लड़कियां कर सकेंगी पढ़ाई
बताया जा रहा है कि बनने वाली मस्जिद में महिलाएं इबादत के साथ ही कुरान और हदीस की शिक्षा ले सकेंगी। मस्जिद में लड़कियों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास के सभी आयाम उपलब्ध होंगे। महिने में एक बार इज्तमा भी होगा जिसमें लड़कियां अपने माता- पिता, सास-ससुर की और परिवार के अन्य सदस्यों की देखभाल और पारिवारिक रिश्ते अच्छे रखने की बातें सीखेंगी। इसके साथ ही अपने स्वास्थय की जानकारी भी हासिल करेंगी।
दिसंबर तक हो सकता है उद्घाटन
बता दें कि जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसवां जिले के कपाली निवासी समाजसेवली डा. नुरुज्ज्मां खान लगभग 25 सालों से लड़कियों के लिए स्कूल चला रहे हैं। उसी जगह पर वह मस्जिद का निर्माण भी कर रहे हैं। उनकी इच्छा है की लड़किया हर तरफ से निपुण हो। इसी लिए वह लड़कियों के लिए मस्जिद बना रहे हैं। उनकी इच्छा है कि दिसंबर तक मस्जिद का उद्घाटन हो जाए।