Haridwar News

फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर के सिर पर ईंट से हमला कर 4 लाख लूटने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

रुड़कीफाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर के सिर पर ईंट से हमला कर चार लाख की रकम लूटने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ब्रांच के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार कालोनी में एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय में बीते दिन ब्रांच मैनेजर भंवर लाल सिंह के सिर पर ईंट से वार कर कंपनी का कर्मचारी 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। कंपनी में कैश कलेक्शन के लिए 10 कर्मचारी रखे हैं। आरोपी मुनीराम, ग्राम पाडली, जिला अमरोहा, यूपी डेढ़ महीने पहले ही कंपनी में काम करने आया था। 14 मार्च को मुनीराम फील्ड से कलेक्शन करने के बाद जल्दी ही ऑफिस आ गया।  उसने ब्रांच मैनेजर से परिवार में मौत होने की बात कहते हुए छुट्टी मांगी। लेकिन मैनेजर ने छुट्टी देने से इंकार कर दिया. कर्मचारी 4 लाख की रकम लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार की देर शाम गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल को पता चला कि लूट करने वाला कर्मचारी गणेश चौक के पास खड़ा है और यहां से कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपित के पास से 3 लाख 77 हजार 379 रुपये की नकदी बरामद की। प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल के मुताबिक आरोपित ने बताया कि वह छुट्टी नहीं मिलने की वजह से गुस्से में था। उसकी तनख्वाह भी नहीं दी जा रही थी। इसलिए उसने गुस्से में आकर पहले हमला किया।

रुपये नहीं होने की वजह से उसने आलमारी में रखा कंपनी का कैश भी उठा लिया और वहां से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक उसका कोई पुराना अपराधिक रेकार्ड नहीं मिला है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें