चतुर्थ केदार rudranath मंदिर के कपाट शनिवार को ब्रह्मामुहुर्त में धार्मिक परंपरानुसार भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खोलने के दौरान मंदिर में पहुंचे करीब 500 श्रद्धालु इसके साक्षी बने। अब श्रद्धालु आगामी छह माह तक भगवान rudranath mahadev के मुख के दर्शन कर सकेंगे।
सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खोले rudranath मंदिर के कपाट
रुद्रनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया था। बता दें, समुंद्र तल से 11808 मीटर की ऊंचाई पर rudranath मंदिर स्थित है। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोले।
कपाट खुलने के साथ rudranath के अभिषेक के बाद बुग्याली फूलों से श्रृंगार किया गया। कपाट खुलने के बाद आम श्रद्धालुओं ने rudranath mahadev के मुख के दर्शन कर पूजा अर्चना की।