Champawat NewsHighlightUttarakhand

हाईवे किनारे मिला वृद्धा का शव, शरीर से गायब थे गहने, परिवार में मचा कोहराम

चंपावत जनपद के टनकपुर में मंगलवार को हाईवे किनारे 83 वर्षीय वृद्धा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव शहर से दो किलोमीटर दूर हाईवे के किनारे विचई गांव के पास मिला। मृतका के गले से सोने के आभूषण गायब होने और कान में कुंडल नोचने के निशान से लूट के बाद हत्या की अशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर सीओ अविनाश वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जब परिजनों को पता चला तो वो भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एसएसबी की डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई।

खेत में पड़ा मिला वृद्ध का शव

मिली जानकारी के अनुसार विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

शरीर से गायब थे गहने

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां घर के अकेली रहती थी। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं।

सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें