Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर : अगले सप्ताह तय हो सकती है तारीख, तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग!

corona virus patients in uttarakhand

2022 के विधानसभा चुनाव का आधिकारिक ऐलान कभी भी हो सकता है। भारत निर्वाचन आयोग की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आयोग निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन का इंतजार है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। तैयारियों को लेकर कल से इलेक्शन कमीशन इन राज्यों का दौरा शुरू करेगा। आयोग के दौरे की शुरुआत पंजाब से हो रही है। आयोग के सदस्य चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सभी राज्यों की तैयारियों को परखेंगे।

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडेय अगले हफ्ते गोवा और उसके बाद उत्तराखंड के दौरे पर जा सकते हैं। हालांकि चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के दौरे की तारीखें अभी तय नहीं हैं। लेकिन, संभावना जताई जा रही है कि उत्तराखंड दौरे के बाद आयोग यूपी का दौरा कर तैयारियों को जायजा लेगा।

आयोग जनवरी 2022 की शुरुआत में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों को नामावलियों के प्रकाशन के लिए 1 जनवरी की डेट दी है। कुछ राज्यों ने 1 जनवरी तक संशोधित नामावली प्रकाशित करने की बात कही है, वहीं अनुमान है कि उत्तर प्रदेश पांच जनवरी तक इसे प्रकाशित करेगा। आमतौर पर आयोग चुनाव की तिथियां घोषित करने से पहले संशोधित नामावली का इंतजार करता है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।

माना जा रहा है कि पांच राज्य में फरवरी में चुनाव हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश में यह 6 से 8 फेज में कराए जा सकते हैं। चुनाव करीब एक महीने तक चल सकते हैं। सभी पांच चुनावी राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 15 मार्च से 14 मई के बीच खत्म हो रहा है। आयोग का प्रयास रहेगा कि 15 मार्च 2022 तक सभी राज्यों में चुनाव संपन्न करा दिए जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें