Big NewsNational

डिवाइडर फांदकर बस से भिड़ी कार, हादसे में गई पांच युवकों की जान

accident
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे 5 युवकों की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था की देखने वालों के होश उड़ गए। हादसे में एक युवक की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई जबकि कार सवार पांचों युवकों ने कार में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। इस घटना में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, लाधूवास गाँव के रहने वाले सभी युवक ब्रेजा कार में सवार होकर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। इस बीच हरियाणा रोडवेज की बस जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी सलाहवास गाँव के पास ब्रेजा कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ से आ रही बस से भिड़ गई। हादसा इतना भयानक था की देखने वालों के होश उड़ गए। हादसे में एक युवक की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई जबकि कार सवार पांचों युवकों ने कार में ही दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। इस घटना में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार पांचों युवकों ने कार में ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में महेश, सचिन, सोनू, कपिल और नितेश सभी की उम्र 21 से 25 वर्ष आस पास की थी। सभी रेवाड़ी जिले के गाँव लाधूवास के रहने वाले थे।

Back to top button