Big NewsHighlightNainital News

बड़ी खबर : घंटों बाद ढाई साल के बच्चे का शव बरामद, आंगन से उठा ले गया था गुलदार

leopard

नैनीताल : पहाड़ो में गुलदार का आतंक लगातार जारी है। अब तक गुलदार कई लोगों को अपना निवाला बना चुका है जिससे लोगों में दहशत है। ताजा मामला नैनीताल के समीपवर्ती चोपड़ा गांव में गुलदार ढाई साल के बच्चे को घर के आंगन से उठा ले गया, घटना कल देर शाम की बताई जा रही है। ग्रामीणों और वन विभाग के काफी खोजबीन की। वहीं खबर ये है कि अब बच्चे का शव बरामद किया जा चुका है।

ताजा मिली जानकारी के अनुसार बच्चे का शव गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल से बरामद किया गया है। दरअसल हुआ यूं कि बच्चा देर शाम कमरे से निकलकर घर के आंगन में था लेकिन उसके गायब होने के बाद आशंका जताई गई कि शायद गुलदार उसे उठा ले गया है। गांव वालों समेत वन विभाग की टीन ने उसे काफी ढूंढा और अब बच्चे का शव जंगल से बरामद हुआ है।

गुलदार के आतंक के बाद ग्रामीणों में वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ भी भारी आक्रोश है। गांव वालों ने सरकार के खिलाफ भी रोष जताया है। इस घटना से गांव में मातम छाया है। लोग अब अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। गांव वालों ने गुलदार से निजात दिलाने की बात कही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें