Big NewsUdham Singh Nagar News

जंगल से बरामद हुआ लापता कंपनी के कर्मी का शव, एक संदिग्ध को भी लिया हिरासत में

पंतनगर पुलिस ने 28 नवम्बर से गायब चल रहे नरेंद्र का शव बरामद कर लिया है। नगला बाईपास से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल के किनारे से शव बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

जंगल से बरामद हुआ लापता कंपनी के कर्मी का शव

28 नवम्बर से गायब चल रहे नरेंद्र का शव पुलिस ने नगला बाईपास NH 109 सड़क किनारे जंगल से बरामद किया है। मृतक टाटा मोटर्स में सुरक्षा कर्मी के पद में तैनात था। 28 नवम्बर को वो लगभग साढ़े तीन बजे तक ड्यूटी पर था इसके बाद वो अपने घर के लिए निकल गया लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसको काफी ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। लापता होने के चार दिन बाद युवक का शव बरामद किया गया है।

एक संदिग्ध को भी लिया हिरासत में

पुलिस टीम ने घटना स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम एविडेंस कलेक्ट में जुटी हुई है। पंतनगर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। युवक की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक ड्यूटी से निकल कर पंतनगर स्थित मस्जिद के पास लगे एटीम के सीसीटीवी फुटेज में जाते हुए कैद हुआ। लेकिन नगला बाईपास में लगे सीसीटीवी फुटेज में वो दिखाई नहीं दिया।

जिसके बाद थाना पुलिस ने कई बार जंगल और सड़क किनारे कॉम्बिंग कर युवक की तलाश शुरू की। इसके साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ की। जिसमें से एक संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने राज खोल दिए। आरोपी की निशानदेही पर आज नगला बाईपास से कुछ दूरी पर जंगल किनारे पुलिस ने नरेंद्र खाती का शव बरामद किया। पुलिस मामले का जल्द ही खुलासा कर सकती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें