HighlightInternational News

रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ब्यूटी क्वीन ने ललकारा, पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन सेना में हुईं शामिल

रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है। गोलाबारी से रुस ने यूक्रेन के कई शहरों का तबाह कर दिया है। अपने देश यूक्रेन को बचाने के लिए आम नागरिक भी आगे आने लगे हैं। कीव की राजधानी पर लगातार हमला जारी है। रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए अब यूक्रेन की ब्यूटी क्वीन पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन अनास्तासिया लेना ने हथियार उठा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनास्तासिया लेना सेना में शामिल हो गई हैं।
उन्होंने बंदूक उठाकर और मिलिट्री यूनिफॉर्म में तस्वीर पोस्ट कर रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ललकारा है।अनास्तासिया लेना साल 2015 में मिस यूक्रेन का खिताब जीत चुकीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कब्जे की नीयत से जो भी यूक्रेन सीमा में घुसपैठ की कोशिश करेगा वह मारा जाएगा।  लेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि उन्होंने अपने घर की रक्षा करने के लिए हथियार उठा लिए हैं।
अनास्तासिया ने सैनिकों के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की तस्वीर भी शेयर की है और उन्हें एक सच्चा और मजबूत नेता बताया। अनास्तासिया ने एक अन्य पोस्ट में मजाक करते हुए लिखा कि  हमारी यूक्रेन की सेना जिस तरह से लड़ रही है, नाटो को यूक्रेन में शामिल होने के लिए अप्लाइ करना चाहिए।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें