Uttarakhand Chamoli News

CM समेत विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री-विधायकों ने की स्व. श्री दरबान सिंह नेगी के जन्म दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित

गैरसैंण : गैरसैंँण सत्र का आज चौथा दिन है। आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगभग 57 हजार करोड़ का बजट पेश करेंगे। जनता टकटकी लगाए बैठी है कि आखिर सरकार बजट में क्या क्या प्रदेश की जनता को सौगातें देती है। वहीं बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, मंत्रियों एवं विधायकों ने गुरूवार को भराड़ीसैंण विधानसभा में विक्टोरिया क्रॉस स्व. श्री दरबान सिंह नेगी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान मुख्य सचिव ओम प्रकाश भी सीएम-विधानसभा अध्यक्ष और अन्य मंत्री विधायकों के साथ मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें