Big NewsHaldwani NewsNainital News

यहां प्रशासन ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, पेट्रोल पंप से लेकर झोलाछाप डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई

रविवार को दिनभर हल्द्वानी में प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट ने पेट्रोल पंप से लेकर झोलाछाप डॉक्टरों तक जमकर छापेमारी की कार्रवाई की। प्रशासन की छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

पेट्रोल पंप से लेकर झोलाछाप डॉक्टरों पर छापेमारी

प्रशासन ने रविवार को हल्द्वानी में पेट्रोल पंप से लेकर झोलाछाप डॉक्टरों पर छापेमारी की कार्रवाई की। जहां एक ओरदूध डेरी में छापा मारा गया तो वहीं दूसरी ओर नगर निगम ने पॉलिथीन को लेकर छापेमारी की। दिनभर शहरभर नें छापेमारी की कार्रवाई की गई।

झोलाछाप डॉक्टर का क्लिनिक किया सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हल्द्वानी में आज एक्शन मोड में नजर आई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित हो रहे झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक पर छापेमारी की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अगुवाई में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे एक क्लिनिक को सील कर दिया।

इसके साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों से छोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करवाकर अपनी जान से खिलवाड़ ना करने की अपील भी की। सही डॉक्टर से ही अपना इलाज कराए जिससे कि आगे होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

2 कुंतल सिंगल यूज प्लास्टिक किया जब्त

उधर नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त छापेमारी के दौरान शहरभर से दो कुंतल सिंगल यूज प्लास्टिक और उस से बने सामान को जब्त किया गया। इसके साथ ही चार हजार रूपए की चालानी कार्रवाई भी की गई। प्रशासन की छापेमारी से दिनभर हड़कंप मचा रहा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें