Char Dham YatraBig News

Kedarnath dham : हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाई गई थार गाड़ी, लोग पूछ रहे किसके लिए पहुंचाई?

केदारनाथ धाम से बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से महिंद्रा थार केदारनाथ पहुंचाई गई है। कहा जा रहा है उत्तराखंड सरकार ने ये सुविधा किसी VVIP श्रद्धालु के दर्शन के लिए दी है। माना ये भी जा रहा है की हेलिपैड से बुजुर्ग या बीमार श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से सीधा कार में बैठाकर दर्शन करने के लिए ले जाया जाएगा।

हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाई गई थार

शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ में महिंद्रा थार पहुंचाई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है की उत्तराखंड की धामी सरकार ने ये सुविधा किसी वीवीआईपी श्रद्धालु के दर्शन के लिए दी है। बता दें केदारनाथ हेलीपैड से मंदिर परिसर की दूरी करीब 700 मीटर है। वीवीआईपी श्रद्धालु के दर्शन की सुविधा को देखते हुए सरकार ने ये सुविधा दी है।

बुजुर्ग या बीमार श्रद्धालुओं के लिए देने जा रहा है सरकार सुविधा ?

जानकारी के अनुसार महिंद्रा कार की सुविधा बुजुर्ग या बीमार श्रद्धालुओं के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई है। हेलिपैड से बुजुर्ग या बीमार श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से सीधा थार में बैठाकर दर्शन करने के लिए ले जाएंगे। थार की सुविधा मिलने से जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को केदारनाथ मंदिर पहुंचने में आसानी हो जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें