Haridwar NewsHighlight
लक्सर बिग ब्रेकिंग : आक्रोशित लोगों ने थाने में दिया धरना, युवक पर शादीशुदा युवती को अगवा करने का


लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र के एक समुदाय के गांव बहादरपुर जट के ग्रामीणों ने पथरी थाने में धरना दिया। धरने में भारी संख्या में बूढ़े, महिलाएं समेत बच्चे पथरी थाने में पहुंचे और धरने पर बैठ गये।
मामला एक समुदाय के युवक पर दूसरे समुदाय की शादीशुदा युवती को अगवा करने का है। यूपी को सकुशल वापस लाने की ग्रामीण मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को आज शाम तक सकुशल महिला को बरामद करने का आश्वासन दिया है। और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही।
महिला के परिजनों ने चेतिवनी देते हुए कहा कि अगर 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने मामले का संज्ञान नहीं लिया और महिला को शाम तक बरामद नहीं किया तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।