National

ठाणे के अस्पताल में 48 घंटो में 18 मौतें दर्ज, निष्पक्ष जांच समिति का होगा गठन, दोषियों को नही बख्शा जाएगा

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 48 घंटो में 18 मौते दर्ज की गई हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी का माहौल है। जिसके बाद वहां एक स्वतंत्र जांच समिति के गठन का आदेश दिया गया है। समिति की अध्यक्षता स्वास्थ्य सेवा आयुक्त करेंगे। समिति में कलेक्टर, निगम प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और सिविक सर्जन समेत अन्य शामिल होंगे।

50 वर्ष से अधिक उम्र के थे ज्यादा मृतक

बताया जा रहा है कि मृतकों में 10 महिलाएं और 8 पुरूष शामिल हैं। इनमें से 6 ठाणे शहर, चार कल्याण, तीन शाहपुर, एक-एक भिवंडी, उल्हासनगर और गोवंडी से हैं। एक मरीज की पहचान अभी नहीं हो पाई हैं। मृतकों में 12 की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। इनमें से कुछ पहले से ही क्रोनिक रोग, निमोनिया, दिल का रोग, दीर्घकालिक फेफड़े के रोग, केरोसिन विषाक्तता, सड़क दुर्घटना और अन्य बीमारियों का इलाज करा रहे थे।

निष्पक्ष जांच समिति का होगा गठन

वहीं अब इस घटना की जांच के लिए निष्पक्ष जांच समिति का गठन किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीजों को उचित उपचार मिला या नहीं। महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि हमारी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं। अगर कोई लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होनें मुआवजा देने की भी बात कही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें