National

पाकिस्तान में आतंकी परमजीत सिंह पंजवार की हत्या, उग्रवाद, हत्या, हथियारों की तस्करी में था शामिल

पाकिस्तान में लाहौर के सनफ्लावर सोसाइटी जौहर टाउन में अलगाववादी समूह खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की हत्या कर दी गई है। बता दे कि भारत में परमजीत सिंह पंजवार सिख उग्रवाद, हत्या, साजिश और हथियारों की तस्करी आदि में शामिल था। भारत सरकार ने परमजीत सिंह को जुलाई 2020 में यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया था।

फायरिंग में हुई आतंकी की मौत

जानकारी मिली है कि सुबह दो अज्ञात लोग बाइक से आए और पंजावर पर बंदूक की गोलियों से फायरिंग करने लगे। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पंजाब के तरनतारन गांव का निवासी था पंजावर

जानकारी के अनुसार पंजवार भारत में पंजाब जिले के तरनतारन गांव का रहने वाला था। वो हत्या, नशीली दवाओं की सप्लाई,हथियारों की तस्करी, हत्या समेत कई अपराधों में लिप्त था। इन्हीं अपराधों को करने के दौरान वो आतंकियों के संपर्क में आया और उसने केसीएफ संघठन का गठन किया।  

तस्करों व आतंकवादियों के लिए पंजावर मुख्य

केसीएफ संघटन पाकिस्तान से चलता है। पंजवार भी लाहौर में रहकर ही संघटन के लिए काम कर रहा था। वो वहां से भारत के लिए हथियार और नशीली दवाएं भेजता था। वह अल्पसंख्यकों को भारत सरकार के खिलाफ भड़काने के उद्देश्य से रेडियो पाकिस्तान पर देशद्रोही और अलगाववादी कार्यक्रम प्रसारित कर रहा था। साथ ही ड्रग्स की तस्करी में शामिल था और आतंकवादियो के लिए एक मुख्य माध्यम था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें