Big NewsPauri Garhwal News

श्रीनगर में गुलदार का आतंक, घास लेने जंगल गई महिला को बनाया शिकार

पौड़ी के श्रीनगर में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कीर्तिनगर ब्लॉक में जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना दिया।

जंगल में घास लेने गई महिला को बनाया शिकार

घटना बुधवार सुबह नौ बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से महिला के परिजनों में कोहराम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है महिला घास लेने के लिए जंगल गई हुई थी।

महिला की मौके पर मौत

जंगल में घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की पहचान लक्ष्मी देवी पुरी (55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी निवासी नौर गांव निवासी के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें