Dehradun NewsBig News

गुलदार का आतंक : 12 दिन बीतने के बाद भी हाथ नहीं आया गुलदार, तलाश जारी

देहरादून के सिंगली गांव में 12 दिन बीतने के बाद भी वन विभाग गुलदार को पकड़ नहीं पाई है। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। बता दें गुलदार ने चार साल के मासूम को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

गुलदार की तलाश जारी

वन विभाग की एक टीम को गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए लगाया गया है। गांव में आठ पिंजरे, 20 ट्रैप कैमरे और 25 लोगों की टीम लगी हुई है। बता दें 26 दिसंबर को सिंगली गांव में गुलदार ढाई साल के बच्चे को अपना निवाला बनाया था। बच्चे की मौत के बाद से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है।

वन विभाग की टीम को दे रहा गुलदार चकमा

गुलदार लगातार वन विभाग की टीम को चकमा देकर दूसरे गांवों का रुख कर रहा है। जानकारी के अनुसार DFO वैभव सिंह ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। वन विभाग की टीम ने सिंगली गांव के साथ ही आसपास के गांव में ड्रोन कैमरे से गुलदार की तलाश की। लेकिन उसमें भी गुलदार का कुछ पता नहीं चल सका।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें