Uttarakhand Chamoli NewsBig News

भराड़ीसैंण में बनेगा मां भराड़ी देवी का भव्य मंदिर, सीएम ने की कई घोषणाएं, पढ़ें यहां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज गैरसैंण में स्थित मुख्यमंत्री आवास में चमोली के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों ने मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

भराड़ीसैंण में बनेगा मां भराड़ी देवी का भव्य मंदिर

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों की मांग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की. उन्होंने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचन्द्र सेमवाल को निर्देश दिए कि भराड़ीसैंण में मां भराड़ी देवी का भव्य मंदिर बनाया जाए.

तीर्थ पुरोहितों के सुझाव लेने के लिए लिए किया निर्देशित

सीएम ने इसके लिए स्थानीय जनता और हितधारक तीर्थ पुरोहितों के सुझाव लेने के लिए भी निर्देशित किया. सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गैरसैंण का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए भराड़ीसैंण भवन में सालभर विभिन्न प्रशिक्षण, वर्कशॉप, सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. कार्यक्रमों के लिए सचिव स्तर के अधिकारी को यह ज़िम्मेदारी दी जाएगी.

गैरसैंण को किया जाए अध्यात्म के केंद्र के रूप में विकसित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल भर संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भराड़ीसैंण में पुलिस आवास का निर्माण कार्य भी गतिमान है

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें