National
मंदिर समुद्री तट या पार्क नहीं है, पहनावे को लेकर ओडिशा का जगन्नाथ मंदिर हुआ सख्त

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। लेकिन अब वहां दर्शन करने से पहले भक्तों को अपने पहनावे पर विशेष ध्यान देना होगा।
एक जनवरी से होंगे नियम लागू
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने अगले साल एक जनवरी से शॉट्स, फटी जींस, पारदर्शी और ऐसे कपड़े जो बहुत ज्यादा भड़काऊ हो उन पर रोक लगाने का फैसला किया है।
मंदिर के लिए नहीं रखा है ड्रेस कोड
हालांकि प्रशासन ने मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं रखा है। उन्होनें सलाह दी है कि पुरुष पैंट,शर्ट चूड़ीदार-पंजाबी और धोती जैसे सभ्य कपड़े और महिलाएं साड़ी, सलवार कमीज आदि पहनकर मंदिर में आ सकती हैं।
मंदिर समुद्री तट या पार्क नहीं है
जगन्नाथ पुरी मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मंदिर समुद्री तट या पार्क नहीं है, मंदिर में भगवान रहते हैं, ये कोई मनोरंजन स्थल नहीं है। ‘मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।