Dehradun News

CMI में टेलीमेडिसिन सेवा शुरु, ऐसे लीजिए परामर्श

देहरादून: CMI अस्पताल देहरादून में महिला रोग विभाग द्वारा टेलीमेडिसिन वर्चुअल ओपीडी का लाभ ले सकेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के मद्देनज़र महिला मरीज़ो की उचित देखभाल के लिए इस सुविधा को उप्लब्ध किया जा रहा है ।

इस सुविधा के द्वारा मरीज़ अब घर बैठे ही अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सुमिता प्रभाकर का टेलीमेडिसिन अपॉइंटमेंट ले सकेंगे और घर बैठे वर्चुअल ओ पी डी के माधयम से डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। इससे हॉस्पिटल में भीड़ कम होगी ।

गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस के समय अतरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती हैं ऐसे में यह बहुत ज़रूरी है कि उनका अस्पताल में अभी काम आना जाना हो। टेलीमेडिसिन सुविधा से महिलाएं घर बैठे फ़ोन कॉल या व्हाट्सप्प वीडियो कॉल के माध्यम से डॉक्टरी सलाह सकेंगी।

घर बैठे ले परामर्श

टेलीमेडिसिन अप्प्पोइंटमेंट के लिए अस्पताल के फ़ोन नंबर 7505712063 और 7895333429 पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं, इसके लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध हैं।

मरीज़ डॉ सुमिता प्रभाकर की वेबसाइट www.sumitaprabhakar.com के माधयम से भी टेलीमेडिसिन अपॉइंटमेंट का ले सकते हैं।.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें