National : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को तेंलगाना की सुराही, और उनकी पत्नी को पीएम मोदी ने भेंट किया नागालैंड का शॉल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को तेंलगाना की सुराही, और उनकी पत्नी को पीएम मोदी ने भेंट किया नागालैंड का शॉल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
president of south africa

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के भारतीय विरासत को प्रतिबिंबित करने वाली कलाकृतियां और पारंपरिक वस्तुएं भेंट की। पीएम ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को तेंलगाना की सुराही और उनकी पत्नी और देश की प्रथम महिला को नागालैंड की शॉल भेंट की।

नगा शॉल की ये है खासियत

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति की पत्नी को भेंट किया गया नगा शॉल, कपड़ा कला का एक उत्कृष्ट रूप है, जो भारत के उत्तरपूर्वी नगालैंड की जनजातियों द्वारा सदियों से बुना जाता है। ये शॉल अपने जीवंत रंगो, जटिल डिजाइनों और पारंपरिक बुनाई तकनीकों के उपयोग के लिए जाना जाता है। जो पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होते हैं। हर नगा शॉल एक अनोखी कहानी बताती है, जो जनजाति के इतिहास, मान्यताओं और जीवन शैली को दर्शाती है।

ब्राजील के राष्ट्रपति को भेंट की गोंड पेंटिंग

वहीं पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग भेंट की। यह पेंटिंग सबसे प्रशंसति जनजातीय कला रूपों में से एक है। बिंदुओं और रेखाओं द्वार बनाई गई पेंटिंग, गोंड समुदाय की दीवारों और फर्शों पर चित्रात्मक कला का हिस्सा रही हैं।

TAGGED:
Share This Article