HighlightUdham Singh Nagar News

राष्ट्रीय खेलों के प्रचार व जनजागरुकता के लिए निकली ’’तेजस्विनी’’ मशाल, DM और SSP ने किया रवाना

राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से स्पोर्ट स्टेडियम से मशाल यात्रा का हुआ शुभारंभ। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा ने ’’तेजस्विनी’’ मशाल को रवाना किया।

राष्ट्रीय खेलों के प्रचार व जनजागरू करने निकली ’’तेजस्विनी’’ मशाल

रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की खिलाड़ियो व जनता में ऊर्जा और उमंग भरने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा ने खिलाड़ियो के साथ शनिवार को रूद्रपुर मनोज सरकार स्पोर्ट स्टेडियम से खेल मशाल ’’तेजस्विनी’’ मशाल रवाना किया।

मशाल के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक

जिलाधिकारी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल राज्य में हो रहे हैं। उधमसिंह नगर भी खेलों की मेजबानी कर रहा है और ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मशाल के माध्यम से खिलाड़ियों और जनता को जागरूक किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी, युवा और जनमानस खेलों में प्रतिभाग कर सकें और खेलों को देखने भी आएंगे। उन्होंने कहा कि मशाल यात्रा सभी स्कूलों व पूरे जनपदों में जाकर जागरूक करेगी।  
 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें