HighlightHaldwani NewsNainital News

सीएम धामी के निर्देशों की हो रही अवहेलना, फरियादियों की समस्या सुनने नहीं पहुंचे अधिकारी

लोगों की समस्याओं को लेकर सरकारी कर्मचारी कितने गंभीर है इसकी बानगी हल्द्वानी तहसील दिवस में देखने को मिली. जहां तहसील दिवस एक औपचारिकता बनकर रह गया है. सीएम धामी के निर्देश के बाद भी जन शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारी गंभीर नहीं है.

औपचारिकता मात्र रह गया तहसील दिवस

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हर महीने के पहले मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है. लेकिन अब यह तहसील दिवस धीरे-धीरे केवल औपचारिकता बनकर रह गया है. हल्द्वानी तहसील में लगे तहसील दिवस में कई विभागों के अधिकारी लम्बे समय से नहीं आ रहे हैं.

अधिकारियों पर लगाए गुमराह करने के आरोप

बिजली, पानी, स्कूलों में एडमिशन, राशन कार्ड सहित नगर निगम की विभिन्न समस्याएं लोगों द्वारा आज तहसील दिवस में उठाई गई. इस दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र से आए लोगों ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय गुमराह करने का आरोप लगाया. इस दौरान कई अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं पाए गए.

मौके पर मौजूद नहीं थे कई अधिकारी

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं. जो विभाग के अधिकारी आज तहसील दिवस पर यहां नहीं आए हैं. उनके खिलाफ स्पष्टीकरण लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह को कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें