UttarakhandTehri News

टिहरी: गुलदार की धमक से हड़कंप, खेतों में काम कर रही महिला घरों की उठी मांग

गुरुवार सुबह बौंसाड़ी गांव के पास गुलदार देखा गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। गुलदार को देख खेतों में काम करने वाली महिलाएं घर की ओर दौड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

नहीं मिला गुलदार को कोई सुराग

सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन गुलदार नजर नहीं आया। बता दें बीते दिन पहले ही वन विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रैप कैमरे लगाए थे लेकिन गुलदार का कोई सुराग नहीं मिला। लंबगांव बाजार के पास समीपवर्ती बौंसाड़ी गांव में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है।

गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग

बता दें 29 अप्रैल को डोबरा-चांठी सड़क मार्ग पर गुलदार ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया था। महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तभी से बौंसाड़ी इलाके में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार कई बार खेतों में नजर आ चुका है। जिसके बाद लोगों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें