Uttarakhand Loksabha ElectionsHighlight
टिहरी सीट की प्रत्याशी ने नामांकन भरने के बाद किया शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह के नामांकन के मौके पर आयोजित रोड शो में शामिल हुए।

भाजपा महानगर कार्यालय, पलटन बाजार, धामावाला, राजा रोड से गांधी रोड़ तक आयोजित रोड शो में हजारों की संख्या में टिहरी लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक खजान दास भी मौजूद रहे।
