Big NewsPauri Garhwal News

टिहरी गढ़वाल में दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, दफनाया बुजुर्ग महिला का शव

murder in pauri

टिहरी गढ़वाल के हिंडोलाखाल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जी हां बता दें कि हिंडोलाठाल के कफलना में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसका शव खेत में दफना दिया। कई दिनों तक महिला गांव में नहीं दिखी तो ग्रामीणों को अजीब लगा इसके बाद दुर्गंध आने पर जब ग्रामीणों ने देखा तो वह महिला का खड़ा जला हुआ शव मिला।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस डबल एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कफलना गांव में रहने वाली 75 साल की बुजुर्ग महिला भाना देवी पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं पड़ रही थी तो शक होने पर ग्रामीण उसके घर में गए। भाना देवी वहां नहीं मिली तो उनकी तलाश शुरू हुई। उनकी दो बेटियां हैं और दोनों को विवाह हो चुका है। उन्हें भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने भाना देवी की गांव में तलाश शुरू की तो गांव के ही एक खेत में उनकी शव मिट्टी व पत्थरों के नीचे दबा मिला। शव से दुर्गंध उठ रही थी।

ग्रमीणों ने हिंडोलाखाल थाने में मामले की जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उनके अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें