HighlightTehri NewsUttarakhand

टिहरी: कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

नरेंद्रनगर के धौलापाणी के पास कार के अंदर संदिग्ध हालात में एक शव मिला। तलाश कर रहे युवक के परिजनों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। युवक उस समय बेहोशी की हालत में था। युवक को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

कार के अंदर संदिग्ध हालात में मिला शव

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष नदीम अहतर ने बताया कि आदर्श नगर निवासी ऋषिकेश के कपड़ा और टाइल्स व्यापारी राजीव सिंघल का पुत्र यस सिंघल (27) सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास अपने घर से सहारनपुर जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद ही यस का मोबाइल फोन बंद हो गया। कई देर तक मोबाइल बंद मिलने से चिंतित परिजनों ने उसके मोबाइल की लोकेशन चेक की तो वह नरेंद्रनगर के आसपास मिली।

युवक के परिजन उसे तलाशते हुए धौलापाणी पहुंचे। वहां यस अपनी गाडी के अंदर संदिग्ध अवस्था में बेहोश पड़ा मिला। युवक को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष ने बताया कि कार में उल्टी कर रखी थी। जिससे उसकी मौत जहर पीने के कारण हो सकती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हालांकि कार से जहर संबंधी कोई सामग्री नहीं मिली है और ना ही कार से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ। युवक के परिजनों ने भी बताया कि जब यस घर से निकल था उसका किसी से भी कोई झगड़ा नहीं हुआ था। सब कुछ सामान्य था। परिजनों ने बताया की यस की पत्नी भी इन दिनों अपने मायके गई हुई है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता लग पाएगा। हालांकि इस मामले में अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें