Udham Singh Nagar NewsBig News

किशोर की गोली मारकर हत्या!, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उधम सिंह नगर में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। सीएम के दौरे से ठीक एक दिन पहले रुद्रपुर के लालपुर क्षेत्र में 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। युवक के परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

किशोर की मौत से मचा हड़कंप

घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी के अनुसार शहर काशीपुर रोड पर अस्पताल के पास एक किशोर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की पहचान सन्नी (17) पुत्र बलदेव सिंह निवासी लालपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को दो युवक बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे। उन्होंने ही उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले को लेकर सीओ सिटी अनुषा बडोला का कहना है कि किशोर की मौत कैसे हुई है। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें