Almora NewsHighlight

किशोर ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा के सल्ट थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक स्थानीय नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर किशोर नाबालिग को मारने पीटने लगा। जिससे किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी को बेहोश देख किशोर मौके से फरार हो गया।

किशोर ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि किशोरी का भाई मजदूरी करता है। किशोरी नेपाली मूल की बताई जा रहा है और अपने भाई के साथ टैंट में रहती थी। बीते मंगलवार को वह टेंट में अकेली थी। इस बीच स्थानीय निवासी एक किशोर टेंट में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

किशोरी के साथ की मारपीट

किशोरी के विरोध करने पर किशोर उसे मारने पीटने लगा। जिससे किशोरी बेहोश हो गई। नाबालिग को बेहोशी की हालत में देख किशोर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने किशोरी को अचेत अवस्था में देखा तो 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी देवायल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद उसे होश आया तो उसने अपने भाई को आपबीती बताई।

किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गुस्साए पीड़ित के भाई ने किशोर के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें