Big NewsSports

पीएम मोदी से मिलने के बाद Team India पहुंची मरीन ड्राइव, कुछ ही देर में शुरू होगा विजय जुलूस

Team India Victory Parade: T20 World Cup 2024 जीतने के बाद भारतीय टीम दिल्ली आई। एयरपोर्ट के बाद भारतीय टीम होटल पहंची। जिसके बाद टीम ने पीएम मोदी से मुलाकात की। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। ऐसे में मोदी से मुलाकात करने के बाद खिलाड़ी मुंबई पहुंचे। जहां पर टीम विजय जुलूस निकालेगी। ऐसे में टीम इडिंया मरीन ड्राइव पहुंच गई है। जहां वो बस में बैठकर विजय जुलूस निकालेंगे।

पीएम मोदी ने टीम इंडिया से की मुलाकात

pm modi met world champion team india at PM aavas

पीएम मोदी ने टीम इडिंया से मुलाकात की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की है।जहां उन्होंने कैप्शन लिखा, “हमारे चैंपियंस के साथ एक बेहतरीन मुलाकात! 7, लोक कल्याण मार्ग में विश्व कप विजेता टीम की मेजबानी की और टूर्नामेंट के दौरान उनके अनुभवों पर एक यादगार बातचीत की।ऐसे में इस मुलाकात के दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को नमो 1 नाम की जर्सी उपहार में दी।

भारतीय टीम का विजय जुलूस (Team India Victory Parade)

विश्व चैंपियन भारत कुछ ही देर में विजय जुलूस निकालेगा। बता दें कि देरी से मुंबई पहुंचने की वजह से मरीन ड्राइव में विजय जूलूस निकालने में टीम को देरी हो रही हैं। शाम पांच बजे से जुलूस निकाला जाना था। तो वहीं इसका समापन सात बजे होना था। लेकिन टीम के मुंबई देर से पहुंचने के कारण विजय जुलूस में भी देरी हो गई।

हजारों की संख्या में फैंस हुए जमा

बता दें कि फैंस हजारों की संख्या में वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद है। सभी क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक पल को देखना चाहते है। बता दें कि आज स्टेडियम में फ्री एंट्री है। ऐसे में भारतीय टीम मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) तक विक्ट्री परेड निकालेगी। साल 2007 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जब भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में T20 World Cup का पहला खिताब अपने नाम किया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें