National

पढ़ाई से नाराज टीचर ने छठीं के छात्र को गुस्से में पीटा, कान का पर्दा फटा, जबड़े में सूजन, केस दर्ज

कानपुर के सेंट अलॉयसियस स्कूल में कक्षा 6 के छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंप्यूटर टीचर ने गुस्से में छात्र को थप्पड़ मार दिया, जिसके कारण उसके कान का पर्दा क्षतिग्रस्त हो गया है। छात्र के जबड़ें में भी सूजन आ गई है। छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। गुस्साए परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मोहम्मद फैसल अकील बेकनगंज के मियां इलाके में रहते हैं। वह पेशे से व्यापारी है। उन्होनें बताया-मेरा बेटा अब्दुल्ला फैसल सेंट एलॉयसियस स्कूल कैंट में पढ़ता है। वह हर दिन की तरह 12 फरवरी को स्कूल गया था। विक्रांत थॉमस उसे कंप्यूटर पढ़ाता है। घटना वाले दिन वह उसकी पढ़ाई से नाराज हो गया और उसे बुरी तरह डांटा। फिर इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा क्षतिग्रस्त हो गया और खून बहने लगा।

कान का पर्दा फटा

पिता ने बताया कि पिटाई के कारण उनके बेटे का जबड़ा भी सूज गया है। जब वह घर पहुंचा तो उसकी हालत देखकर हम उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बताया कि उसके कान का पर्दा फट गया है और गंभीट चोट आई है। इस वजह से बच्चा कुछ भी नहीं खा पी रहा है।

आरोपी टीचर को स्कूल से निकाला

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को छात्र व अन्य परिजन स्कूल पहुंचे। उन्होनें आरोपियों के खिलाफ स्कूल का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। मामले को तूल पकड़ता देख स्कूल प्रबंधन ने आरोपी टीचर विक्रांत थॉमस को निलंबित कर दिया। वहीं कैंट थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ मारपीट, धमकी, अंग-भंग करने समेत अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।   

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें