Big NewsNational

Tata group New Chairman: टाटा ग्रुप को मिला नया ‘रतन’, Noel Tata बने ट्रस्ट के चेयरमैन

टाटा ग्रुप को उसका नया चेयरमैन(Tata group New Chairman) मिल गया है। खबरों की माने तो ट्रस्ट्स ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) के नाम पर मुहर लगा दी है। नोएल टाटा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बता दें कि बुधवार देर रात रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया था।

टाटा के निधन के बाद से ही टाटा ग्रुप के नए उत्तराधिकारी का नाम जानने के लिए लोग उत्सुक थे। ऐसे में आज ट्रस्ट्स की बैठक में उत्तराधिकारी के तौर पर नोएल टाटा को चुना गया। बता दें कि पहले से ही नोएल दोनों सर दोराबजी टाटा और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में उनकी 66% हिस्सेदारी है। इसी के चलते वो 11वें सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष बने है। साथ ही रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बने हैं।

टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने नोएल टाटा (Tata group New Chairman Noel Tata)

नोएल टाटा नवल एच. टाटा और सिमोन एन. टाटा के बेटे हैं। पारसी समुदाय में टाटा सरनेम वाले व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने के उपर सहमति थी। नोएल के नाम से सभी सहमत थे। जिसके चलते उन्हे उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया। बता दें कि नोएल की काम करने की शैली रतन टाटा से अलग है। उन्हें सुर्खियों में रहना पसंद नहीं है। नोएल 40 से ज्यादा वर्षों तक टाटा समूह के साथ जुड़े हुए है। वर्तमान में व टाटा की काफी सारी कंपनियों के बोर्ड का हिस्सा है।

नोएल का परिवार (Noel Tata Family)

नोएल टाटा के तीन बच्चे माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। टाटा ग्रुप में नोएट टाटा के बच्चों की अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं। जहां 34 साल की माया टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल की जिम्मेदारी संभाल रही है। टाटा के न्यू ऐप की लॉन्चिंग में उनका काफी हाथ था। तो वहीं 32 साल के नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड में प्रमुख हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार को संभालते है। इसके अलावा 39 साल की लिया टाटा टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी भूमिका निभा रही हैं। वो ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस और इंडियन होटल कंपनी को देख रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें