TrendingHighlight

Ratan Tata Successor : रतन टाटा के निधन के बाद कौन होगा उनका उत्तराधिकारी? किसके पास जाएगी अरबों की संपत्ति?

भारत के लोगों के दिलों में राज करने वाले रतन टाटा (Ratan Tata Death)अब इस दुनिया में नहीं है। 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा केवल उद्योगपति क रूप में नहीं बल्कि अपने दयालु स्वाभाव, दानवीरता और दरियादिली के लिए भी जाने जाते थे।

साल 1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप की कमान संभालने वाले रतन टाटा ने इसे नई उंचाईयों तक पहुंचाया है। अरबपति होने के बावजूद वो काफी सादगी भरा जीवन जीते थे। अपने पीछे वो करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए है। रतन टाटा के निधन के बाद लोगों के मन में सवाल है कि अब टाटा समूह को कौन संभालेगा। किसके पास टाटा ग्रुप की कमान सौपी जाएगी। चलिए जातने है कि रतन टाटा का उत्तराधिकारी (Ratan Tata Successor) कौन होगा?  

ratan tata 1_11zon

कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी (Ratan Tata Successor)

हर कोई जानता है दिग्गज उद्योगपति Ratan Tata ने कभी शादी नहीं की। ना ही उनकी कोई संतान है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि टाटा की संपत्ति का मालिक कौन होगा? सोशल मीडिया पर इसी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। आपको बता दें कि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा का नाम संभावित उत्तराधिकारियों में टॉप पर है।

ratan_tata_banner_desktop_1920x1080

कौन है नोएल टाटा? (Who is Noel Tata)

noel tata

रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन के बेटे नोएल टाटा है। परिवार का हिस्सा होने की वजह से उत्तराधिकारियों की लिस्ट में नोएल टाटा का नाम सबसे आगे है। नोएल टाटा के तीन बच्चे माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। ये भी रतन टाटा की संपत्ति के उत्तराधिकारियों में शुमार है।

क्या करते हैं नोएल टाटा के बच्चे

टाटा ग्रुप में नोएट टाटा के बच्चों की अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं। जहां 34 साल की माया टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल की जिम्मेदारी संभाल रही है। टाटा के न्यू ऐप की लॉन्चिंग में उनका काफी हाथ था। तो वहीं 32 साल के नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड में प्रमुख हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार को संभालते है। इसके अलावा 39 साल की लिया टाटा टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी भूमिका निभा रही हैं। वो ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस और इंडियन होटल कंपनी को देख रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें