Big NewsUttarakhand

टाटा समूह उत्तराखंड में बनाने जा रहा है इलेक्ट्रॉनिक सिटी, रंग लाई सीएम धामी की मेहनत

देश का नामी औद्योगिक घराना टाटा ग्रुप्स उत्तराखंड में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने जा रहा है। ताइवान की कंपनियों के साथ मिलकर टाटा ग्रुप्स उत्तराखंड में इलेक्ट्रॉनिक सिटी का निर्माण करेगा।

टाटा समूह उत्तराखंड में बनाएगा इलेक्ट्रॉनिक सिटी

टाटा ग्रुप्स उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने जा रहा है। इसके लिए उधम सिंह नगर जिले के खुरपिया फार्म में 350 एकड़ भूमि आरक्षित कर ली गई है। बता दें कि टाटा ग्रुप्स ताइवान की कंपनियों के साथ मिलकर इस सिटी को बनाने जा रहा है। इस सिटी के बन जाने के बाद लगभग 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

खुरपिया फार्म का निरीक्षण भी कर चुके हैं अधिकारी

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर जिले के खुरपिया फार्म का टाटा ग्रुप्स के अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। इसके साथ ही अगले साल जनवरी 2025 में ताइवान की कंपनियों के प्रतिनिधि भी उत्तराखंड आएंगे। उत्तराखंड में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनने की पुष्टि सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने की है।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में दिया था इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने का प्रस्ताव

आपको बता दें कि टाटा ग्रुप्स ने पिछले साल हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में उत्तराखंड में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने का प्रस्ताव दिया था। इस साल टाटा समूह ने अपने इस प्रस्ताव पर काम करना भी शुरू कर दिया है। अपने इस प्रोजेक्ट के लिए टाटा ग्रुप्स ने उत्तराखंड में राहुल जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें