Big NewsChampawat NewsUttarakhand

टनकपुर: पूर्णागिरि मार्ग में तीसरा हादसा, ट्रैक्टर में फंसकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत

टनकपुर के पूर्णागिरि धाम में कल से लगातार हो रहे सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल हुए दर्दनाक हादसे के बाद आज सुबह मैक्स के साथ बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत हुई थी। इसी बीच लगातार हुए तीसरे हादसे की खबर सामने आ रही है। जिसमें पूर्णागिरि मार्ग पर चिलियाघोल के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई।

इलाज के दौरान 10 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के महादिया गांव, थाना पूरनपुर पीलीभीत से श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ जल्थे के रूप में पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे थे। जत्थे में शामिल 10 वर्षीय गौरव पुत्र घनश्याम ट्रैक्टर-ट्राली के साथ अपने स्वजनों के साथ चल रहा था। इस बीच गौरव को थकान लगने के कारण ट्राली में बैठने का प्रयास कर रहा था।

ट्रैक्टर व ट्राली के बीच से ऊपर चढ़ने के दौरान पांव फिसलने से गौरव ट्राली के टायर में फंस गया। बच्चे को घायल अवस्था में बाइक से उपचार के लिए टनकपुर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें