HighlightChampawat News

मलबा आने से टनकपुर-चंपावत हाइवे बंद, सैकड़ों वाहन और यात्री रास्ते में फंसे

टनकपुर-पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाली टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क एक बार फिर से चंपावत जिले में जगह-जगह बंद हो गई है। एनएच बंद होने से सैकड़ों वाहन और यात्री रास्ते में फंस गए हैं। हाइवे के बाद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

टनकपुर-चंपावत हाइवे बंद होने से फंसे सैकड़ों वाहन

टनकपुर-चंपावत हाइवे बंद होने के कारण कई वाहनों और यात्रियों को टनकपुर में रोका गया है। लगातार ऑल वेदर सड़क बंद रहने से रास्ते में फसे यात्रियों को भीषण गर्मी में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिस कारण यात्रियों में काफी आक्रोश है।

हाइवे बंद होने से यात्रियों में आक्रोश

हाइवे बंद होने के कारण फंसे हुए यात्रियों का कहना है कि वो कल रात से यहां फंसे पड़े हैं। यहां उन्हें भीषण गर्मी में उन्हें कई परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कई यात्रियों के पास खर्च की भी कमी है। यात्रियों का कहना है अरबों रुपए की लागत से बनी ऑल वेदर सड़क लगातार बंद चल रही है ये काफी गंभीर मामला है।

जल्द से जल्द ऑल वेदर सड़क को खोलने की मांग

यात्रियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ऑल वेदर सड़क को खोलने की मांग की है। वहीं प्रशासन के द्वारा एनएच को खोलने के प्रयास जारी है। कई जगह पर एनएच खोला जा चुका है। लेकिन अभी भी हाइवे को पूरी तरह खुलने में दो से तीन घंटे लग सकते हैं। बात दें कि बुधवार को भी एनएच पूरे दिन बंद रहा था।

बुधवार को शाम पांच बजे के लगभग हाइवे को खोला गया था। लेकिन रात में हुई भारी बारिश के कारण एक बार फिर ऑल वेदर सड़क एक बार फिर से जगह-जगह बंद हो गई है। घंटो से यात्री रास्ते में फंसे पड़े हैं। लोगों में सड़क बंद होने के कारण आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें