Entertainment

Tamannaah Bhatia ने पोस्ट किया नया वीडियो, आज की रात हुस्न का मजा… में अभिनेत्री के कातीलाना डांस मूव्स

स्त्री 2(Stree 2) में आइटम सॉन्ग ‘आज की रात हुस्न का मजा…’ में अपने डांस मूव्स से तहलका मचाने वाली तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। तमन्ना ने इसी गाने का अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस देखकर हैरान रह गए। इस बात का दावा तमन्ना ने खुद किया है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है। ये वीडियो गाने के शूट के दौरान का है।

गाने पर 500 M से अधिक व्यूज

ना सिर्फ स्त्री 2 फिल्म ब्लॉकबस्टर रही बल्कि मूवी का आईटम सॉन्ग भी काफी सुर्खियों में रहा। लोगों ने इस गाने को भरपूर प्यार दिया। तमन्ना ने अपने डॉस मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया था। इस गाने को 500 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसी गाने के शूट को याद कर तमन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है।.

Tamannaah Bhatia ने शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो स्लो मोशन पर इस गाने पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। शूट लोकेशन की इस वीडियो में कैमरे, मॉनिटर लाइट्स आदि दिख रहा है। इस वीडियो पर श्रद्धा कपूर ने भी अपनी रिएक्शन दिया है।

श्रद्धा कपूर ने दिया रिएक्शन

स्त्री 2 में मुख्य किरदार में नजर आने वाली श्रद्धा कपूर ने तमन्ना की इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा फायरबॉल। श्रद्धा के साथ-साथ फैंस ने भी तमन्ना की इस वीडियो पर रिएक्शन दिए है। उन्होंने इस सॉन्ग को सॉन्ग ऑफ द ईयर कहा है। बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी आदि भी मुख्य भूमिका में थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें