Dehradun NewsBig News

घर से निकलने से पहले डाल लें एक नजर, शोभा यात्रा को लेकर पुलिस ने रूट किया डायवर्ट

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर के रामभक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही देहरादून में 20 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर देहरादून पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर ली है।

ये रहेंगे पार्किंग स्थल

  • रेंजर ग्राउंड
  • मंगला देवी इंटर कॉलेज
  • पवेलियन ग्राउंड
  • लार्ड वैंकटेश वेडिंग पॉइंट
  • द दून स्कूल के सामने मॉल रोड़ पर खाली मैदान (भारी वाहन बसो हेतु पार्किंग )
  • बन्नू स्कूल रेसकोर्स (भारी वाहन- बसों के लिए पार्किंग)

ड्रॉपिंग प्वाइंट

  • घंटाघर (समस्त चकराता रोड से आने वाली बसें)
  • सर्वे चौक (राजपुर, रायपुर, हरिद्वार रोड से आने वाली बसें)
  • बुद्धा चौक (सहारनपुर रोड से आने वाली बसें)

डायवर्ट प्वाइंट

  • आईएसबीटी, कांवली रोड़ की ओर से आने वाले सभी विक्रम, मैजिक रेलवे गेट से वापस किए जाएंगे।
  • धर्मपुर की ओर से आने वाले समस्त विक्रम वाहन सीएमआई अस्पताल से वापस किए जाएंगे।
  • प्रेमनगर,कौलागढ़ की ओर से आने वाले सभी विक्रम, मैजिक बिन्दाल से वापस किए जाएंगे।
  • राजपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी विक्रम, मैजिक वाहनों को सचिवालय कट से वापस किए जाएंगे ।
  • सहस्त्रधारा रोड़, मालदेवता की ओर से आने वाले सभी विक्रम, मैजिक सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस किए जाएंगे।

यातायात प्लान

  • जूलूस के परेड ग्राउंड से प्रस्थान करने पर सर्वे चौक, बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से लैन्सडॉन चौक की ओर कोई वाहन नही जाएगा। इसके अलावा रायपुर रोड़ की ओर से आने वाले यातायात को ईसी रोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • जूलूस के कनक चौक पर पहुंचने पर ओरियन्ट चौक, पैसिफिक, लैन्सडॉन चौक से कनक चौक की ओर कोई यातायात नही जाएगा और राजपुर रोड़ से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को बहल चौक से ईसी रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
  • जूलूस के घंटाघर पर पहुंचने पर चकराता रोड़ से आने वाला यातायात दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए बहल चौक की ओर भेजा जाएगा। जो ईसी रोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। साथ ही दर्शनलाल, बुद्धा चौक से घंटाघर की ओर वाहनों को नही भेजा जाएगा।
  • जूलूस के डिस्पेन्सरी रोड़ पहुंचने पर तहसील चौक से दर्शनलाल जाने वाला यातायात दून चौक होते हुए बुद्धा चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • जूलूस के दर्शनलाल चौक पहुंचने पर बुद्धा चौक, घंटाघर, तहसील से दर्शनलाल चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जाएगा ।
  • जूलूस के रेंजर्स ग्राउंड पहुंचने पर सभी स्थानो से उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार यातायात को सामान्य किया जाएगा।

पुलिस ने की वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करने की अपील

पुलिस ने राजपुर और रायपुर रोड़ से चकराता रोड़ जाने वाले सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे चकराता रोड़ जाने के लिए दिलाराम से कैन्ट व आराघर से प्रिन्स चौक का प्रयोग करें। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक परेड ग्राउंड, घंटाघर, दर्शनलाल, राजपुर रोड़, ईसी रोड़, बुद्धा चौक क्षेत्र में यातायात का दबाव रहेगा। ट्रैफिक से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें