HighlightNainital News

उत्तराखंड की हसीन वादियों में शूटिंग के लिए पहुंची तापसी पन्नू, अगले 40 दिन रहेंगी यहां

MOVIE BLURR

बॉलीवुड स्टार तापसी पन्नू उत्तराखंड की वाडियों में शूटिंग करने के लिए पहुंची हैं। बता दें कि तापसी अगले 40 दिनों तक नैनीताल की खूबसूरत वादियों में अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगी. तापसी पन्नू आज ही शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंची हैं और अगले सवा महीने तक नैनीताल और उसके आसपास के इलाकों में फिल्म ब्लर की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।

इस फिल्म में मुख्य किरदार कर रहे ताप्सी पन्नू और एसएम जहीर के कई शॉट्स नैनीताल शहर में माल रोड, रूसी बायपास और शहर के हेरिटेज भवनों के अलावा आसपास के इलाके जैसे भीमताल, भवाली, सातताल मुक्तेश्वर आदि दर्शनीय स्थलों पर भी फिल्माए जाएंगे और इस फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल जब की कहानी पवन सोनी ने लिखी है। 28 अगस्त तक उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्मांकन होने वाली इस फिल्म में न सिर्फ यहां की सुंदरता दिखाई देगी बल्कि यहां के पहाड़ी व्यंजनों के साथ ही बाल मिठाई व अन्य पारंपरिक वस्तुओं को भी इस फिल्म में स्थान दिया जाएगा। यही नहीं आसपास के 20 स्थानीय कलाकारों को फिल्म के किरदार के लिए भी चयनित किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें