EntertainmentHighlight

Taapsee Pannu Wedding: इंतजार हुआ खत्म, तापसी पन्नू की शादी का सामने आया पहला वीडियो

Taapsee Pannu and Mathias Boe Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की काफी दिनों से अपने बॉयफ्रेंड माथियास बो (Mathias Boe) के साथ गुपचुप शादी की खबरें आ रही थी। ऐसे में अब इस खबर पर मुहर लग गई है। सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू की शादी का एक वीडियो (Taapsee Pannu Wedding) काफी वायरल हो रहा है।

Taapse Pannu Wedding Video
byu/PinPitiful inBollyBlindsNGossip

Taapsee Pannu Wedding का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने लाल हैवी वर्क वाला सूट पहना हुआ है। इस वीडियो में तापसी दुल्हन बन एंट्री लेती नजर आ रही हैं। एंट्री के दौरान वो दूल्हे राजा के लिए डांस करती भी दिखाई दे रही हैं। तो वही अंत में दूल्हे माथियास भी साईकिल में बैठे नजर आ रहें हैं।

taapsee pannu wedding

वरमाला की वीडियो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में तापसी मंडप पर डांस करती हुई जाती है। स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन सबसे पहले दूल्हे राजा के गले मिलती है। जिसके बाद दोनों की वरमाला होती है। वरमाला के बाद दोनों डांस करते दिखाई दिए। कपल के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा हैं। फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें