Trendinghighlight

हॉलीवुड स्टार Sydney Sweeney ने प्रयागराज संगम में किया डिजिटल स्नान!, वीडियो वायरल

Sydney Sweeney digital snan at Prayagraj Sangam: इस वक्त हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी भारत में चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में सिडनी प्रयागराज के संगम में डिजिटली डुबकी(Sydney Sweeney digital snan) लगाते हुए नजर आ रही है। मतलब उनकी फोटो को प्रयागराज में स्नान करवाया जा रहा है। एक शख्स उनकी तस्वीर की संगम में डुबकी लगवाता हुआ नजर आ रहा है।

सिडनी स्वीनी ने प्रयागराज संगम में किया डिजिटल स्नान Sydney Sweeney digital snan at Prayagraj Sangam

बता दें कि महाकुंभ के दौरान ‘डिजिटल स्नान’ का चलन चला था। हालांकि अब ये एक हास्य का रूप लेता नजर आ रहा है। इंटरनेट पर ये वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में एक शख्स अमेरिकी एक्ट्रेस की तस्वीर को संगम के डुबकी लगवा रहा है। दीपक गोयल नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो डाला गया है। जिसमें कैप्शन लिखा है, “सिडनी स्वीनी संगम, प्रयागराज में डिजिटल स्नान करते हुए।”

View this post on Instagram

A post shared by Deepak Goel (@digis414)

सिडनी स्वीनी के इस वीडियो में लोगों की प्रतिक्रिया

डुबकी लगवाने वाली इस वीडियो ने एक तरफ जहां बहस छेड़ दी है। तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “स्वीनी को बाथ वॉटर दे दो।” तो वहीं अन्य ने लिखा, “पूरी गंगा सिडनी स्वीनी के बाथ वॉटर में बदल गई।” अन्य यूजर ने लिखा,- “वाह, अब इस पानी को जाकर बेच दो।” हालांकि कई लोग इसे श्रद्धा के साथ खिलवाड़ करना कह रहे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button