HighlightNational

कोरोना के मामलों में उछाल, 24 घंटे में आए 2 लाख 82 हजार से ज्यादा मामले, 441 मौत

corona virus

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। बता दें कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,82,970 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान 1,88,157 लोग रिकवर हुए हैं। इसके अलावा 441 लोगों की मौत भी हुई है।

मंगलवार के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कल कोरोना के 2,38,018 नए मरीज मिले थे जबकि आज 2,82,970 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले आज 44,952 मरीज बढ़े हैं। वहीं, ओमिक्रोन के मामले में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 8,961 हो गई है। देश में अब एक्टिव केसों की संख्या 18 लाख 31 हजार हो गई है।

वहीं, अब तक कुल 3,55,83,039 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक देश में 4,87,202 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा पाजिटिविटी रेट बढ़कर अब 15.13 फीसद हो गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें